Skip to content
Greenedge Infratech logo GREENEDGEINFRATECH

Published 14 Feb 2026 · Updated 15 Nov 2026

मेरी बिजली खपत के हिसाब से सोलर सिस्टम कितना होना चाहिए?

अक्सर लोग पूछते हैं — “कितने kW का सोलर लगवाएँ?” इसका सही जवाब आपकी बिजली खपत (लोड प्रोफाइल) में छुपा होता है, सिर्फ़ छत के साइज़ में नहीं।

सोलर सिस्टम का साइज़ तय करने के 3 ज़रूरी आधार

  1. पिछले 12 महीनों का बिजली बिल — औसत मासिक यूनिट से सही kW का अनुमान।
  2. दिन और रात की बिजली खपत का पैटर्न।
  3. भविष्य के लोड — AC, कूलर, मोटर, EV चार्जर।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 kW सोलर सिस्टम साल भर में औसतन लगभग 120–135 यूनिट प्रति माह बनाता है। यानी 400 यूनिट महीने की खपत वाले घर के लिए लगभग 3–3.5 kW सही रहता है।

गलत kW चुनने से नुकसान

  • कम kW: पूरी खपत कवर नहीं होगी, बिल फिर भी आएगा।
  • ज़्यादा kW: बेवजह ज़्यादा निवेश, और अतिरिक्त यूनिट कम दर पर एडजस्ट होती हैं।

Greenedge की सलाह: सोलर सिस्टम छत देखकर नहीं, बिजली खपत समझकर लगवाना चाहिए। अपना अनुमान देखने के लिए हमारा सोलर कैलकुलेटर इस्तेमाल करें या फ्री साइट सर्वे बुक करें।

Want to know what solar can save you?

More articles

Thinking about solar? Start with a free site survey.

Our engineer checks your roof, load and bill, then gives you a written quotation and subsidy guidance. No obligation.